ग्रामीण सफाई कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
ग्रामीण सफाई कर्मियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: लगातार 7 दिन से हड़ताल पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मियों ने कहा जब तक सरकार हमसे बात नहीं कर लेती तथा किए हुए वायदे व हमारी समस्याओं का हल नहीं निकालती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में मंत्रियों के पुतलों की शव यात्रा निकलते हुए ग्रामीण सफाई कर्मी सरकार के पुतले फूंक जा रहे है।
इससे साफ पता लगता है कि सफाई कर्मियों में सरकार के प्रति नाराजगी और गुस्सा लगातार बढ़ रहा हैं। यूनियन ब्लॉक प्रधान रोहतास तथा सचिव चांद ने बताया कि 22मई को सोनीपत जिले के ब्लॉकों में भी वायदा खिलाफी के विरोध में मंत्रियों के पुतलों की शव यात्रा निकाली जाएगी व पुतला दहन करके सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया जाएगा। यदि सरकार ने समय रहते हमारी यूनियन से बात नहीं की तो आने वाली 24 और 25 मई को कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के कार्यस्थल नरवाना में दो दिन का महा पड़ाव लगाया जाएगा।
ग्रामीण सफाई कर्मियों के नेताओ ने बताया कि हमारे सफाई कर्मियों को कुछ ग्राम पंचायत के द्वारा हड़ताल में आने से रोका जा रहा है तथा उन्हें नौकरी से हटवाने व वेतन रुकवाने की धमकियां दी जा रही है। जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी। धरने की अध्यक्षता यूनियन के ब्लॉक प्रधान रोहतास चंडालिया मंच संचालन चांद ने किया तथा सहयोग और समर्थन में सीटू की जिला की प्रधान अनीता, आशाओं की खरखोदा ब्लॉक की प्रधान रेखा, सोनिया आदि मौजूद रहे।
