Paid Tribute: डबवाली के सचखंडवासी चुनीलाल इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि
इलाही नारे के साथ श्रद्धांजलि नामचर्चा की शुरुआत
डबवाली, सच कहूँ/सुभाष। डबवाली निवासी सचखंडवासी चुनीलाल इन्सां के निमित श्रद्धांजलि नामचर्चा महाशा धर्मशाला में संपन्न हुई। नामचर्चा की शुरूआत प्रेमी सेवक रामकृष्ण इन्सां ने इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। इसके उपरांत कविराज भाइयों ने मनुष्य जीवन पर आधारित शब्द बोलकर साध-संगत को निहाल किया। बाद में पवित्र ग्रंथों में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। Sirsa News
बता दें कि चुनीलाल इन्सां ने लगभग 20 वर्ष पूर्व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम शब्द प्राप्त किया था। इसके बाद वे मानवता भलाई कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे सच्ची पानी समिति के सेवादार थे तथा उन्होंने स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी डेरा सच्चा सौदा से जोड़कर मानवता भलाई कार्यों के लिए प्रेरित किया। चुनीलाल इन्सां अपने पीछे दो बेटे मंगत राम इन्सां व रवि कुमार इन्सां, बेटियां सुनीता रानी इन्सां व राज रानी इन्सां, पुत्रवधू सुनीता इन्सां तथा दामाद हरबंस लाल इन्सां व जस्सा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। Sirsa News