सरसा के अमित इन्सां का 25वीं बार मानवता की सेवा में योगदान
रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज की मदद को बढ़ाया हाथ
Blood Donation: सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता की सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए सरसा के ब्लॉक सरसा जोन नंबर-2 निवासी अमित इन्सां ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सरसा स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। विशेष बात यह रही कि अमित इन्सां ने यह रक्तदान 25वीं बार किया, जो समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। Sirsa News
रक्तदान के माध्यम से उन्होंने जरूरतमंद मरीज की सहायता कर मानवता का संदेश दिया। रक्तदान के उपरांत ब्लड सेंटर की ओर से अमित इन्सां को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उन्हें मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। ब्लड बैंक से जुड़े लोगों ने कहा कि नियमित रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत होते हैं और उनके इस योगदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिल पाती है। अमित इन्सां के इस सेवा कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। Sirsa News