Railway News: रोहतक-जींद पैसेंजर गाड़ी से व्यक्ति का शव मिलने पर मची अफरा तफरी

हरियाणा के जींद जंक्शन का मामला, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

Published On

जींद। हरियाणा के जींद जंक्शन पर मंगलवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रोहतक से आने वाली पैसेंजर ट्रेन  (Rohtak-Jind Passenger)की एक बोगी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन जींद स्टेशन पहुंची थी। Railway News

इसी दौरान कुछ यात्रियों ने रेल डिब्बे में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना रेलवे पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस जांच में व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए, जिससे उसकी पहचान हो सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की आयु लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

अधिकारियों के अनुसार मृतक ने गहरे रंग की शर्ट, काली पैंट और खेलकूद वाले जूते पहन रखे थे। जांच अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली गई, लेकिन मृतक के संबंध में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने और घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है। Railway News

About The Author

Related Posts