Rajiv Gandhi Death Anniversary: गुरुग्राम, भिवानी और रेवाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया
आज संकट के दौर में याद आता है राजीव गांधी जी का राज: पंकज डावर
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Rajiv Gandhi Death Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि पर गुडगांव जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा की गई। इस अवसर पर पंकज डावर ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन सदा देश के उत्थान और विकास को समर्पित रहा। उन्होंने देश में डिजिटल क्रांति लाकर भारत को 21वीं सदी की ओर बढ़ाने का काम किया। आज संकट के दौर में प्रधानमंत्री के रूप में राजीव गांधी जी का दौर याद आ रहा है। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कंप्यूटर और संचार क्रांति की शुरूआत कर भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी। पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा देकर उन्होंने लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाया। मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 साल कर उन्होंने युवाओं पर भरोसा जताया। उनका विजन आज भी देश के विकास का रास्ता दिखाता है। पंकज डावर ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा देश की एकता अखंडता और सद्भाव पर जोर दिया। उन्होंने विज्ञान, तकनीक और शिक्षा को विकास का आधार बनाया। आज जब देश में नफरत और विभाजन की राजनीति हावी है, तब राजीव गांधी का संदेश और ज्यादा प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आदर्शों पर चलते हुए जनता की आवाज उठाते रहेंगे।
राजीव गांधी को कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने दी श्रद्धांजलि
रेवाड़ी (सच कहूँ/महेंद्र भारती)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं सूचना क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को रेवाड़ी में कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एससी डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार एवं युवा कांग्रेस नेता अनिल फांडन के नेतृत्व में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकतार्ओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने कहा कि राजीव गांधी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निमार्ता और दूरदर्शी नेता थे।
1.jpg)
भिवानी कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी के स्थानीय निवास स्थान पर आयोजित हुआ, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकतार्ओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जहां देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को याद किया गया, वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन और मौजूदा सरकार के खिलाफ विभिन्न जन-मुद्दों को लेकर मोर्चा खोला गया। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने किसानों की मुआवज संबंधी समस्याओं को लेकर उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।
इस मौके पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने सरकार पर किसानों के साथ राजनीतिक द्वेष की भावना से काम करने का गंभीर आरोप लगाया। उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन का हवाला देते हुए उन्होंने सिवानी से सोनीपत तक बिछाई जा रही पावर लाइन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।