नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

हेरोइन और नशीली गोलियां भी बरामद 

Published On

फगवाड़ा (सच कहूँ न्यूज)। Phagwara News: नशा तस्करी और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिल्लौर पुलिस ने वीरवार को दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी गई है।

पहले मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणवीर सिंह उर्फ नीला पुत्र मोहन सिंह, मूल निवासी गांव धुलेता एवं वर्तमान निवासी दशमेश नगर, बैंक साइड, दाना मंडी, गोराया तथा जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन पुत्र रणवीर सिंह उर्फ नीला निवासी उसी पते के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान रणवीर सिंह के पास से छह ग्राम तथा जोबनप्रीत सिंह के पास से दो ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बरामद हेरोइन के स्रोत और इससे जुड़े अन्य तस्करों की पहचान करने में जुटी है।

दूसरे मामले में फिल्लौर थाना के अधीन गन्ना पिंड पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जगतार सिंह ने गश्त के दौरान मोहल्ला चौधरियां, फिल्लौर निवासी रविंदर सिंह उर्फ भंडारी पुत्र बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 35 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Arrested-Photo

About The Author

Related Posts