Sirsa: प्रीत नगर की गली नंबर-5 का निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ

क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल, स्थानीय लोगों को आवागमन सहित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था

Published On

Street Construction inauguration: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी मार्ग स्थित प्रीत नगर की गली नंबर-5 के निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। लंबे समय से गली नहीं बनने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन सहित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। Sirsa News

करीब 850 मीटर लंबी गली के निर्माण कार्य की शुरूआत वार्ड-13 के पार्षद मनीष कुमार और वार्ड-12 के पार्षद दीपक बंसल ने गलीवासियों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर की। इस दौरान पार्षदों ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है तथा गली निर्माण से लोगों को काफी राहत मिलेगी। Sirsa News

About The Author

Related Posts