शिक्षा और रोजगार
पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से पानीपत के ये सेवादार बने समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण
मानवता की सेवा का संदेश देते हुए स्वेच्छा से किया रक्तदान
पानीपत (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (Saint Dr Gurmeet Ram Rahim Singh Ji Insan) की पावन प्रेरणा से प्रेरित होकर हरियाणा के जिला एवं ब्लॉक पानीपत (सच्ची लंगर समिति) के दो सेवादारों ने मानवता की सेवा का संदेश देते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया, जोकि किसी जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में योगदान देगा। Panipat News
इन रक्तदाताओं में राहुल इन्सां (फौजी), जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं, ने 19वीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। वहीं जतिन इन्सां, निवासी ब्लॉक पानीपत, ने दूसरी बार रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
रक्तदान के उपरांत दोनों सेवादारों ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में भागीदार बनने की अपील की।
उल्लेखनीय है पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की रहनुमाई में डेरा सच्चा सौदा ने 176 मानवता भलाई के कार्य शुरू कर रखे हैं, जिनको डेरा अनुयायी समय समय पर करते रहते हैं। Panipat News