शिक्षा और रोजगार
बड़े वित्तीय घोटाले की आशंका के चलते फतेहाबाद के अयाल्की पैक्स में सीएम फ्लाइंग की बड़ी रेड
बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद सीएम फ्लाइंग ने की कार्रवाई
Published On
CM Flying Raid: फतेहाबाद, (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। बार-बार मिल रही शिकायतों के बाद सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को फतेहाबाद क्षेत्र के गांव अयाल्की स्थित पैक्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी की। कार्रवाई का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग के डीएसपी विक्रम भादू ने अपनी टीम के साथ किया। प्रारंभिक जांच में रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, जिससे बड़े वित्तीय घोटाले की आशंका जताई जा रही है। छापेमारी के दौरान टीम ने वर्ष 2020 से 2026 तक के रिकॉर्ड की गहन जांच की। जांच के दौरान कैश गबन के संकेत मिलने के साथ-साथ गोदाम में एक्सपायरी डेट की दवाइयां भी बरामद हुईं। इन दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। डीएसपी विक्रम बहादुर ने बताया कि अयाल्की पैक्स के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।