खबर का असर: सड़क को ऊँचा उठाने के बाद इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य शुरू

 ‘सच कहूँ’ ने 11 जून को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर उठाया था मुद्दा

Published On

पटियाला, (सच कहूूँँ/नरेन्द्र सिंह बठोई)। पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने बनी सड़क, जो पिछले कई माह से टूटने व सीवरेज के गंदे पानी के जमाव के कारण राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी, अब जिला प्रशासन की नजर में आ गई है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएंँ हो रही थीं। इस संबंध में ‘सच कहूँ’ ने 11 जून को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर इस समस्या को उठाया था और जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। इसके बाद प्रशासन ने बीते दिन से सड़क को ऊँचा उठाकर उस पर इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इससे सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और सीवरेज के जमा गंदे पानी से लोगों को काफी राहत मिलने लगी है। वहीं आसपास के दुकानदारों, पेट्रोल पंप कर्मचारियों तथा स्थानीय निवासियों कुलदीप सिंह, राजविन्द्र सिंह ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाने और जिला प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ‘सच कहूँ’ समाचार पत्र का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई माह से इस समस्या से जूझ रहे थे और यहाँ से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

Patiala
Patiala News: ‘सच कहूूँँ’ में प्रकाशित समाचार का दृश्य।

 

About The Author

Related Posts