EPFO Interest Rate: 7 करोड़ कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार ने दे दी खुशखबरी, ईपीएफओ, इस तारीख को करेगा ब्याज की राशि! जानिये
EPFO Interest Rate: 7 करोड़ कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार ने दे दी खुशखबरी, जानिये
EPFO Interest Rate: नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में निवेश करने वाले करोड़ों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 की ब्याज दर 8.25 प्रतिशत रखने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद जल्द ही खाताधारकों के पीएफ खातों में ब्याज की राशि जमा की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। अब EPFO इस महीने के दौरान करोड़ों सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि ट्रांसफर कर सकता है।
लगातार तीसरे साल 8.25% ब्याज | EPFO Interest Rate
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 2 मार्च को हुई CBT की बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज दर बनाए रखने का फैसला लिया गया था। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब EPF पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर लागू रहेगी।
इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में EPF पर 8.15 प्रतिशत ब्याज दिया गया था। बाद में इसे बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत किया गया और अब भी यही दर जारी रखी गई है।
कैसे मिलता है ब्याज?
EPF खाते में जमा राशि पर सालाना 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है। मासिक आधार पर यह लगभग 0.688 प्रतिशत बैठता है। यानी हर महीने के अंत में खाते में मौजूद बैलेंस पर ब्याज की गणना की जाती है और पूरे वित्त वर्ष का ब्याज एक साथ खाते में क्रेडिट किया जाता है।
ऐसे चेक करें अपना EPF बैलेंस
1. उमंग ऐप के जरिए
- Umang App डाउनलोड करें।
- EPFO सर्च करें।
- View Passbook विकल्प चुनें।
- UAN नंबर और OTP दर्ज करें।
- अपना बैलेंस और पासबुक देख सकते हैं।
2. EPFO पासबुक पोर्टल से
- EPFO Member Passbook Portal पर जाएं।
- UAN, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- लॉगिन कर पासबुक डाउनलोड करें।
3. SMS के जरिए
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS भेजें।
- मैसेज में लिखें: EPFOHO UAN HIN
- इसके बाद बैलेंस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
4. मिस्ड कॉल से
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें।
- कुछ ही देर में खाते की जानकारी SMS के माध्यम से मिल जाएगी।
करोड़ों कर्मचारियों को होगा फायदा
EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर जारी रहने से करोड़ों कर्मचारियों की रिटायरमेंट बचत को मजबूती मिलेगी। यह योजना नौकरीपेशा लोगों के लिए लंबी अवधि की सबसे सुरक्षित बचत योजनाओं में से एक मानी जाती है, जिससे भविष्य में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।