100 प्रतिशत परिणाम देने वाले 25 राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

शिक्षकों के समर्पित भाव की कार्य प्रणाली से राजकीय स्कूलों के परीक्षा परिणाम हुए बेहतर: विजय दहिया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: हरियाणा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय दहिया ने कहा कि शिक्षकों के समर्पित भाव से कार्य करने पर ही राजकीय स्कूलों मेंं 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में बडा सुधार हुआ है। प्रदेश के राजकीय स्कूलों में शिक्षा के साथ साथ खेल व अन्य गतिविधियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिन रात प्रयास कर रहे है। हल्का में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार ही बाबैन खंड से विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का शुभारंभ किया गया है।

इस योजना से 38 गांवों के लगभग 1167 विद्यार्थियों को लाभान्वित होंगे। हरियाणा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव वीरवार को बाबैन के पीएम श्री राजकीय स्कूल के प्रांगण में स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना और जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित विद्यार्थी व शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले प्रधान सचिव विजय दहिया,पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा,अमहानिदेशक जितेन्द्र दहिया, डिप्टी पीएस सीएम डा. यशपाल,उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का रूट ब्राउसर जारी किया और योजना का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

प्रदेश में हैं 1.05 लाख शिक्षक व 21 लाख विद्यार्थी

हरियाणा शिक्षा विभाग के महानिदेशक जितेन्द्र दहिया ने कहा कि  इस समय प्रदेश में 1 लाख 5 हजार अध्यापक, 21 लाख विद्यार्थी, 14 हजार स्कूलों और 50 हजार अन्य स्टाफ को सुविधाएं देने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से रोजाना अलग अलग योजनाओं पर काम किया जा रहा है और देश की नींव को मजबूत करने पर फोकस रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बाबैन और निसिंग खंड में विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का शुभारंभ किया गया है।

इससे बाबैन के 1167 और निसिंग के 1687 विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। अहम पहलू यह है कि बाबैन के 38 गांव के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बाबैन खंड में विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना पार्ट 2 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना से 38 गांवों के 1167 विद्यार्थियों को सीधा फायदा मिलेगा। इस मौके पर डीईईओ इन्दू कौशिक, सरपंच संजीव सिंगला, मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सैनी, परिवहन विभाग के संयुक्त निदेशक दिलबाग, जीएम रोडवेज शमिन्द्र, प्रिंसिपल रमेश उपस्थित थे।

इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा  अंक लेने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 प्रतिशत परिणाम वाले 25 राजकीय स्कूलों के प्रिंसीपल को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

Kurukshetra News
Kurukshetra News: बच्चियों को सम्मानित करते प्रधान सचिव व अन्य।

 

About The Author

Related Posts