शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

शिक्षक संघ के कार्यक्रम में सम्मान और विदाई समारोह का आयोजन

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: ब्लाक संसाधन केंद्र पर जूनियर एवं प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कंपोजिट विद्यालय कम्हेडा के प्रधानाध्यापक सीताराम व निवादा कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सईद अख्तर को शाल ओढ़ाकर कुरान व गीता, घडी, छतरी भेंट कर व माला पहनाकर साथी शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान  न्याय पंचायत के संकुल प्रभारियों व एआरपी को भी सम्मानित किया

समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मोरना ध्यानचंद ने कहा कि  शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के सच्चे निर्माता होते हैं और गुरु-शिष्य परंपरा को बनाए रखते हुए शिक्षण कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज को उनसे जीवनभर मार्गदर्शन की अपेक्षा रहती है। शिक्षक एक प्रकाश पुंज हैं, जो स्वयं भी प्रकाश का केंद्र होते हैं। शिक्षक का समाज में सर्वोच्च स्थान होता है, इसलिए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए।

समारोह में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अक्षय कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शर्मिल राठी, सेवानिवृत्त शिक्षक अरविंद शर्मा, जिला मंत्री राजन वशिष्ठ ने न्याय पंचायत के संकुल प्रभारियों व एआरपी को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक ऋषिराज सिंह ने की तथा संचालन अंजु गौड़ व आजादवीर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कपिल वर्मा, रामकुमार, अजय जैन, कपिल तोमर, सुबोध कुमार, अंजु चौधरी, महमूदुल हसन आदि मौजूद रहे।

Bhopa News
Bhopa News: भोपा में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मानित करते अतिथि

About The Author

Related Posts