ब्लॉक सिलवाला खुर्द की साध-संगत ने बेजुबान पक्षियों के लिए रखे परिंडे

मानवता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का दिया संदेश

Published On

मसीतांवाली हैड (सच कहूँ/जगजीत सिंह)। ब्लॉक सिलवाला खुर्द के जोन 6 बीआरएन की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा का अनुसरण करते हुए भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर परिंडे  (जलपात्र) स्थापित किए। यह सेवा कार्य मानवता और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सराहनीय पहल माना जा रहा है। Hanumangarh News

इस अभियान के अंतर्गत डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केंद्र अनामी धाम, लालपुरा में 36 तथा डेरा सच्चा सौदा मानवता भलाई केंद्र, बागड़ किकर वाली में भी 36 परिंडे लगाए गए। इन परिंडों को पेड़ों और उपयुक्त स्थानों पर इस प्रकार स्थापित किया गया, जिससे पक्षियों को आसानी से स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।

सेवा कार्य से पहले शाह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर कमेटी की महिला सदस्यों ने अपने घरों पर ही परिंडे तैयार किए। इस कार्य में गायत्री इन्सां, रानी इन्सां तथा महेंद्रा कुमारी ने सक्रिय योगदान दिया। इसके बाद सेवादारों ने अपने निजी वाहनों से परिंडों को सेवा स्थलों तक पहुंचाया और उन्हें पेड़ों एवं दीवारों पर सावधानीपूर्वक स्थापित किया।

इस अभियान में शाह सतनाम जी ग्रीन वेलफेयर कमेटी के सेवादार ओमप्रकाश इन्सां, भूपगिरी इन्सां, मदनलाल इन्सां, स्वरूप सिंह इन्सां तथा एमएसजी आईटी विंग के सेवादार उदय इन्सां सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सहयोग किया। सेवा कार्य पूर्ण होने पर उपस्थित साध-संगत और सेवादारों ने इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा लोगों से भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए अपने घरों, खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर जलपात्र रखने की अपील की। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts