हनुमानगढ़ टीम चयन ट्रायल 21 मई को
चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
हनुमानगढ़। राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली हनुमानगढ़ जिला टीम के चयन के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन 21 मई को किया जाएगा। ट्रायल 21 मई, गुरुवार सुबह 7 बजे से जंक्शन स्थित जिला क्लब क्रिकेट मैदान में आयोजित होगा। Hanumangarh News
जिला क्रिकेट संघ सचिव मनीष धारणिया ने बताया कि चयन ट्रायल में केवल हनुमानगढ़ जिले के मूल निवासी खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर उपस्थित रहने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लाना अनिवार्य होगा।
इसमें खिलाड़ी एवं उनके पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र अथवा वैध पासपोर्ट, खिलाड़ी, माता एवं पिता के आधार कार्ड, राशन कार्ड, पिछले तीन वर्षांे की शैक्षणिक अंकतालिकाएं तथा हाल ही में खिंचवाई गई दो पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो शामिल हैं। इसके अलावा ट्रायल में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सफेद क्रिकेट किट पहनकर आना अनिवार्य किया गया है।
जिला क्रिकेट संघ ने जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से इस मौके का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि चयनित टीम आगामी राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में जयपुर में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। Hanumangarh News
