Punjab
Rajasthan Gram Chaupal: राजस्थान सीएम का बड़ा ऐलान! कहा -गांव को मजबूत बनाएंगे
चलाए जा रहे 'ग्राम चौपाल' कार्यक्रम
Rajasthan Gram Chaupal: बांसवाड़ा। राजस्थान में गांवों के समग्र विकास और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा ‘ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस अभियान को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि गांवों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाए बिना राज्य और देश के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। Rajasthan News
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भी यही है कि किसानों, युवाओं और श्रमिकों को मजबूत बनाकर ही विकास की मजबूत नींव रखी जा सकती है। इसी उद्देश्य से सरकार गांव-गांव जाकर ‘ग्राम चौपाल’ के माध्यम से किसानों और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रही है, ताकि उनकी समस्याओं को समझकर समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और युवाओं को योजनाओं का लाभ मिल रहा है तथा पंचायत स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। कम पानी में बेहतर उत्पादन, वैज्ञानिक पद्धति से खेती और फसल चयन जैसे विषयों पर किसानों को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। Rajasthan News
मुख्यमंत्री के अनुसार, ग्रामीण चौपाल जैसे कार्यक्रमों के जरिए गांवों की छोटी-छोटी समस्याओं की जानकारी सीधे मिलती है और उनका समाधान भी तेजी से संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि यदि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाएंगे तो उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बन सकेंगे। साथ ही महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में भी ऐसे कार्यक्रम मददगार साबित होंगे। इसी बीच राजस्थान को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।
राज्य सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को तंबाकू नियंत्रण के प्रभावी प्रयासों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि यह सम्मान जन स्वास्थ्य सुरक्षा, प्रभावी नीति क्रियान्वयन और ‘तंबाकू मुक्त राजस्थान’ के लक्ष्य के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। Rajasthan News
About The Author