Weather News: तमिलनाडु व पुडुचेरी के कई हिस्सों में भारी बारिश, पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

चेन्नई समेत कई जिलों में मौसम सुहावना

Manmohan Picture
Published On

Tamil Nadu Rains: चेन्नई। तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई हिस्सों में हुई वर्षा ने पिछले कई दिनों से जारी प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाई है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया। राजधानी चेन्नई में दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। Weather News

शहर के अनेक इलाकों में अचानक बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। वर्षा के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। नुंगमबक्कम, कोडंबाक्कम, वडापलानी, कोयंबेडु और सैदापेट जैसे क्षेत्रों में बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया। चेन्नई के आसपास के उपनगरीय क्षेत्रों में भी वर्षा दर्ज की गई। केलमबक्कम, पडूर और थिरुपोरुर सहित कई स्थानों पर बारिश के कारण शाम के समय आवागमन प्रभावित हुआ।

अचानक हुई वर्षा से सड़क पर निकले वाहन चालक और यात्री कुछ समय के लिए परेशानी में नजर आए। तिरुवल्लूर जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम ने राहत दी। कई स्थानों पर बारिश के कारण तापमान में कमी आई, हालांकि कुछ हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। Tamil Nadu Weather News

चेन्नई-तिरुपति राजमार्ग के कुछ मार्गों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। चेंगलपट्टू और कृष्णागिरि जिलों में भी शाम के समय हुई बारिश ने दिनभर की तपिश को कम कर दिया। सुबह तेज धूप और गर्मी के बाद वर्षा से मौसम में अचानक ठंडक आ गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। पुडुचेरी में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। कई इलाकों में करीब आधे घंटे तक वर्षा का दौर चला, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। Weather News

हालांकि, कुछ स्थानों पर गर्मी का असर अब भी बना हुआ है। तिरुत्तानी में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। चेन्नई, वेल्लोर, इरोड, मदुरै और तिरुचिरापल्ली जैसे क्षेत्रों में भी गर्मी और उमस बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और समुद्री क्षेत्र में सक्रिय मौसमीय तंत्र के कारण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना बनी हुई है।

अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी तमिलनाडु के कुछ जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि चेन्नई में आने वाले दिनों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि गर्मी और उमस का असर पूरी तरह समाप्त होने की संभावना फिलहाल नहीं है। Weather News

About The Author

Ad Ad

Related Posts