आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार
आभूषण और नकदी चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने घर का ताला तोडकर आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय सेवा नगर निवासी मनोज ने सिटी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 6 मार्च की रात्रि को व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। इस मामले में सीआईए स्टाफ-2 के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो आरोपीयों को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान गुजरात के सोमनाथ जलिा के खोरीनाल निवासी राकेश व गुजराज के भावनगर जिला के एकता नगर सिरोही निवासी मनोज के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक नाक की तिल्ली व वारदात में प्रयोग की गई एक लोहे का सरिया बरामद किया। इससे पूर्व मामले में आरोपी गौतम बृजवासी कॉलोनी को गिरफ्तार कर आरोपी से एक चांदी की कटोरी व 5 हजार रुपए बरामद किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राकेश व मनोज को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपियों को जिला कारागार जयपुर भेजने के आदेश दिए हैं।