पानीपत के गाँव मान्डी की साध-संगत ने ठंडे-मीठे पानी की छबील लगा बुझाई राहगीरों की प्यास
इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने की भरपूर प्रशंसा
पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए बुधवार को भीषण गर्मी को मद्देनजर रखते हुए पानीपत जिले के इसराना ब्लॉक के गाँव मान्डी की साध-संगत ने ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। छबील का शुभारंभ धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के पवित्र नारे और विनती के साथ किया। Panipat News
छबील पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों में बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा मीठा पानी पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई। सेवादारों के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने भरपूर प्रशंसा की। इस सेवा कार्य में सच्चे नम्र सेवादार सतबीर इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक सुरेन्द्र इन्सां, कृष्ण इन्सां, रामकुमार इन्सां, मान्डी गाँव के प्रेमी सेवक सोनू इन्सां, राधेश्याम इन्सां, सुरेश इन्सां, रामनिवास इन्सां, मन इन्सां, भूपेन्द्र इन्सां और गजे सिंह इन्सां आदि ने अपना सहयोग दिया। Panipat News