Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

New Rules From 1st June :1 जून से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! LPG, UPI, PAN, रेलवे और ATM से जुड़े बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा असर

New Rules From 1st June :1 जून से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! LPG, UPI, PAN, रेलवे और ATM से जुड़े बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Sach Kahoon Picture
Published On

New Rules From 1st June : मई का महीना खत्म होने वाला है और इसके साथ ही 1 जून 2026 से कई बड़े फाइनेंशियल और रोजमर्रा से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और यात्रा पर पड़ सकता है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर UPI पेमेंट, ATM चार्ज, PAN कार्ड नियम, रेलवे सेवाएं और सोलर पैनल से जुड़े नए नियम जून की शुरुआत से लागू हो सकते हैं। ऐसे में पहले से जानकारी रखना आपके बजट और फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए काफी जरूरी है।

UPI पेमेंट से जुड़ा बड़ा बदलाव | New Rules From 1st June 

National Payments Corporation of India यानी NPCI ने UPI फ्रॉड रोकने के लिए नया नियम लागू करने की तैयारी की है। नए नियम के तहत अब पेमेंट करते समय QR कोड, मोबाइल नंबर या user-defined नाम की जगह बैंक में रजिस्टर्ड beneficiary का असली verified नाम दिखाई देगा। इससे फर्जी नाम दिखाकर होने वाले UPI फ्रॉड में कमी आने की उम्मीद है।

यह बदलाव डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

LPG सिलेंडर के दाम फिर बदल सकते हैं

  • हर महीने की तरह 1 जून को भी तेल कंपनियां LPG, CNG और PNG की नई कीमतें जारी कर सकती हैं।
  • 1 मई 2026 को 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹3,071.50 तक पहुंच गई थी। हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
  • अब जून में फिर कीमतों की समीक्षा होने वाली है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत प्रभावित हो सकती है।
  • रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर

Indian Railways जून 2026 में बड़े स्तर पर रेल ब्लॉक लेने जा रहा है। ट्रैक अपग्रेड और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के कारण करीब 77 ट्रेनें रद्द की जाएंगी जबकि कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव होगा। इसका असर पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों पर पड़ सकता है। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करने की सलाह दी गई है।

PAN कार्ड से जुड़े नियम हुए सख्त

  • नए इनकम टैक्स नियम 2026 के तहत PAN से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए हैं।
  • अब कुछ मामलों में PAN देना जरूरी नहीं होगा, जबकि हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन पर नियम और कड़े किए गए हैं।

बड़े बदलाव

  • ₹50,000 से ज्यादा कैश जमा पर PAN की अनिवार्यता हटाई गई
  • प्रॉपर्टी डील में PAN सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख की गई
  • ₹45 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील में PAN जरूरी
  • गिफ्ट डीड और Joint Development Agreement में PAN अनिवार्य
  • सालभर में ₹10 लाख से ज्यादा कैश निकासी पर PAN रिपोर्टिंग लागू

इसके अलावा पुराना Form 60 हटाकर नया Form 97 लागू किया गया है।

सोलर पैनल से जुड़ा नया ALMM नियम

  • 1 जून 2026 से सोलर सेक्टर में नया ALMM नियम लागू होगा। इसके तहत सरकारी योजनाओं और सब्सिडी वाले प्रोजेक्ट्स में केवल ALMM List-I और List-II में शामिल सोलर मॉड्यूल और सेल का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • सरकार ने साफ कर दिया है कि अब ALMM List-II नियमों में कोई एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि इससे सोलर पैनल महंगे हो सकते हैं, लेकिन घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी को बढ़ावा मिलेगा।

ATM और बैंकिंग नियमों में भी बदलाव संभव

कई बैंक 1 जून से ATM ट्रांजैक्शन फीस, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और कैश निकासी नियमों में बदलाव कर सकते हैं। HDFC Bank ने पहले ही UPI ATM कैश निकासी को फ्री ATM लिमिट में शामिल कर दिया है, जबकि Punjab National Bank ने कुछ डेबिट कार्ड्स की डेली कैश लिमिट घटाई थी। इसके अलावा FD ब्याज दरों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि Reserve Bank of India की आगामी MPC बैठक के बाद बैंक नई ब्याज दरों का ऐलान कर सकते हैं।

आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर?

1 जून से लागू होने वाले ये बदलाव आम लोगों की जेब, डिजिटल पेमेंट, यात्रा और बैंकिंग खर्चों को सीधे प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग पहले से इन नए नियमों की जानकारी रखें ताकि बाद में किसी परेशानी या अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके।

About The Author

Related Posts