Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

Haryana BJP New President: कौन हैं डॉ. अर्चना गुप्ता? हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष का राजनीतिक सफर

Haryana BJP New President: कौन हैं डॉ. अर्चना गुप्ता? हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश अध्यक्ष का राजनीतिक सफर

Sach Kahoon Picture
Published On

 Haryana BJP New President: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार।  Haryana BJP New President: Bharatiya Janata Party ने गुरुवार को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान किया। इसी क्रम में Archana Gupta को हरियाणा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली की जगह ली है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने वाली अर्चना गुप्ता को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर महिला नेतृत्व को मजबूत संदेश देने की कोशिश की है।

बीजेपी संगठन में लंबा अनुभव  Haryana BJP New President

डॉ. अर्चना गुप्ता इससे पहले बीजेपी की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने पानीपत जिले में बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष और बीजेपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली है। उनकी पहचान एक सक्रिय संगठनकर्ता और मजबूत महिला नेता के रूप में रही है। बीजेपी और सामाजिक संगठनों में लंबे समय तक काम करने का अनुभव उनके राजनीतिक सफर को खास बनाता है।

पेशे से डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट

राजनीति के साथ-साथ डॉ. अर्चना गुप्ता चिकित्सा क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम हैं। वह पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। उनके पति Dr. Anil Gupta नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। उनका परिवार भी शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बेटे अविरल ने London School of Economics से पढ़ाई की है, जबकि बेटी आरुषी भी पेशे से डॉक्टर हैं।

विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़ी रहीं

डॉ. अर्चना गुप्ता का जन्म 20 जनवरी 1968 को हुआ था। वह Vishva Hindu Parishad में भी सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। साल 2010 से 2016 तक उन्होंने जिला सह संयोजिका के साथ हरियाणा में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 4 सितंबर 2016 से 18 अगस्त 2020 तक वह बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं।

महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने की कोशिश

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी ने हरियाणा में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी अब नए नेतृत्व के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

About The Author

Related Posts