Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

श्री राम प्रभात फेरी मंडल ने गौसेवा के लिए दिए 51 हजार रुपए

अब तक 28 लाख से अधिक की राशि गौशालाओं को कर चुके हैं सहयोग

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। श्री राम प्रभात फेरी मंडल सदस्यों की ओर से गुरुवार को गो सेवा आश्रम, कैनाल कॉलोनी, जंक्शन में गौमाता की सेवा के लिए 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। यह राशि समिति के अध्यक्ष भीष्म कौशिक को सुपुर्द की गई। प्रभात फेरी मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन किए जाने वाले भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से प्राप्त होने वाली दान राशि को शहर की विभिन्न गौशालाओं को समय-समय पर प्रदान किया जाता है, ताकि गौवंश की देखभाल और सेवा सुचारू रूप से हो सके। Hanumangarh News

मंडल सदस्यों ने जानकारी दी कि समिति की ओर से अब तक कुल 28 लाख 6 हजार रुपए की राशि शहर की गौशालाओं को सहयोग स्वरूप प्रदान की जा चुकी है। यह प्रयास केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में गौसेवा की भावना को जागृत करने का भी एक माध्यम है। सदस्यों ने बताया कि प्रभात फेरी मंडल के सभी कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से भजन-कीर्तन के माध्यम से धन एकत्रित करते हैं और उसे पूरी पारदर्शिता के साथ गौसेवा कार्यांे में लगाते हैं।

गौशाला समिति के अध्यक्ष भीष्म कौशिक ने श्री राम प्रभात फेरी मंडल की ओर से किए जा रहे इस सत्कर्म के लिए समस्त मंडल सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंडल की ओर से निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण है। कौशिक ने कहा कि गौसेवा को बढ़ावा देने और गौवंश के संरक्षण के लिए ऐसे सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने शहर की अन्य सामाजिक एवं धार्मिक समितियों से भी आह्वान किया कि वे श्री राम प्रभात फेरी मंडल से प्रेरणा लेकर इसी प्रकार के सामाजिक एवं सेवा कार्यांे में सहयोग बढ़ाएं। इस मौके पर मंडल के अनेक सदस्य मौजूद रहे और सभी ने गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। Hanumangarh News

About The Author