रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पर जोर

बेसिक कंप्यूटर, स्पोकन इंग्लिश और सिलाई कोर्स का प्रशिक्षण

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था एलाइन स्किल्स एज्यूटेक, गोयल एस्टेट, संगरिया रोड, जंक्शन की ओर से एक माह का समर कैंप संचालित किया जा रहा है। 20 मई से शुरू हुआ यह शिविर 20 जून तक चलेगा, जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। समर कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कैंप में बेसिक कंप्यूटर, सिलाई कोर्स और स्पोकन इंग्लिश का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण के तहत छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर संचालन, दैनिक उपयोग से जुड़े कार्य, डिजिटल जानकारी तथा आधुनिक तकनीक से परिचित कराया जा रहा है। वहीं स्पोकन इंग्लिश कोर्स में अंग्रेजी बोलने की शैली, ग्रामर, संवाद कौशल और व्यवहारिक उपयोग पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सिलाई कोर्स में प्रतिभागियों को प्रायोगिक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।

संस्था के प्रशिक्षकों की ओर से छात्र-छात्राओं को सरल और रोचक तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनमें नई कौशल सीखने के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। संस्था निदेशक लोकेश शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि समर कैंप के समापन मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

About The Author

Related Posts