Punjab
खेत की डिग्गी से इंजन, फव्वारे और कृषि उपकरण चोरी
पिकअप में भरकर ले गए सामान, पल्लू थाने में मामला दर्ज
हनुमानगढ़। पल्लू क्षेत्र के कल्लासर गांव में खेत से सिंचाई और कृषि कार्य में उपयोग आने वाले सामान की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्तियों पर खेत की डिग्गी से इंजन, फव्वारे और अन्य कृषि उपकरण पिकअप में भरकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पल्लू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News
पुलिस के अनुसार दयाल सिंह (60) पुत्र जगमाल सिंह राजपूत निवासी वार्ड नम्बर 9, कल्लासर ने पल्लू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अप्रैल की रात अज्ञात दो से चार व्यक्ति उसके खेत में स्थित डिग्गी के पास पिकअप वाहन लेकर पहुंचे। शिकायत के अनुसार आरोपी खेत से एक इंजन, 55 फव्वारे, एक बैटरी, एक चारपाई, करीब 20 दांतियां, कस्सी, फावड़ा सहित अन्य कृषि औजार और सामान चोरी कर ले गए।
परिवादी ने पुलिस से चोरीशुदा सामान बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। रिपोर्ट के आधार पर पल्लू थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मलकेश मीणा को सौंपी गई है। पुलिस चोरीशुदा सामान और आरोपियों की तलाश में जुटी है। Hanumangarh News