लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर ने चिकित्सकों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया भव्य अभिनंदन
राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण के स्तंभ हैं चिकित्सक व सीए : एमजेएफ लायन अंकित जैन
श्रीगंगानगर। लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (सीए डे) के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन अंकित जैन के नेतृत्व में जस्सा सिंह मार्ग स्थित होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य तथा देश की आर्थिक उन्नति में अनुकरणीय योगदान देने वाले शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक लायन जसवंत धींगड़ा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब से जुड़े चिकित्सक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों को भी मोती माला पहनाकर समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए अभिनंदित किया गया। Sri Ganganagar News
समारोह में चिकित्सा क्षेत्र की सुप्रसिद्ध विभूतियों डॉ. सविता लालगढिय़ा, डॉ. विक्रम अरोड़ा, डॉ. अभिमन्यु कालड़ा, डॉ. नितेश गोयल, डॉ. ऋचा पेड़ीवाल एवं डॉ. अभिलाषा सिद्ध तथा वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए प्रतीक गोयल (चेयरमैन, श्रीगंगानगर शाखा), सीए राघव अग्रवाल, सीए विदांत गुप्ता, सीए शुभम अग्रवाल, सीए ममता अग्रवाल, सीए खुशबू गणेशगढिय़ा एवं सीए पुलकित गुप्ता को क्लब पदाधिकारियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पमाला, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. सविता लालगढिय़ा ने चिकित्सकीय सेवा को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। सीए प्रतीक गोयल ने राष्ट्र निर्माण एवं देश के आर्थिक विकास में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की रीढ़ जैसी भूमिका पर अपने सारगर्भित विचार साझा किए। Sri Ganganagar News
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एमजेएफ लायन अंकित जैन ने चिकित्सकों तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को समाज का सुदृढ़ स्तंभ बताते हुए जनहित में उनकी सेवाओं को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने सचिव लायन दिनकर बंसल, कोषाध्यक्ष लायन पवन जैन, चेयरमैन मेम्बरशिप कमेटी लायन योगेश लीला, उपाध्यक्ष लायन गौरव मित्तल, लायन गौरव अरोड़ा, लायन सौरभ अग्रवाल की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मास्टर ऑफ सेरेमनी के रूप में लायन गौरव गोयल ने कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन किया।
इस अवसर पर लायन बनवारी लाल गोयल, लायन नरेश बड़ोपलिया, लायन डॉ. नरेश पेड़ीवाल, लायन अजय प्रकाश मित्तल, लायन पवन अग्रवाल, लायन सतीश काकरिया, लायन अंजनेश गोयल, लायन सतीश अरोड़ा, लायन सीए राकेश गुप्ता, लायन सीए एस.के. अग्रवाल, लायन राजेश जैन, लायन जगीर चंद फरमा, लायन रतन मित्तल, लायन महेंद्र गोटेवाला, लायन डॉ. एम.पी. सिंह, लायन अर्चित जैन,
लायन सीए पवन मित्तल, लायन धीरज बंसल, लायन राजेंद्र बंसल, लायन विनोद बिहानी, लायन विजय भोला, लायन संजय गुप्ता, लायन संजय लखोटिया, लायन जीत सिंह खनूजा, लायन रविन्द्र अग्रवाल, लायन डॉ. तपिश गर्ग, लायन एडवोकेट रमनदीप सिंह, लायन नरेश अनेजा, लायन बृजमोहन गणेशगढिय़ा, लायन राजकुमार गुप्ता, लायन अमित अग्रवाल, समाजसेवी राजकुमार जैन सहित लॉयन्स क्लब श्रीगंगानगर पदाधिकारी, वरिष्ठ व युवा सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। Sri Ganganagar News