शिक्षा और रोजगार
डबवाली के इस सेवादार का 29वीं बार इंसानियत की सेवा में योगदान
नागरिक अस्पताल के ब्लड सेंटर में किया जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान
Published On
डबवाली (सुभाष)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए शुक्रवार को ब्लॉक डबवाली के सेवादार मोहन लाल वधवा इन्सां ने नागरिक अस्पताल के ब्लड सेंटर में जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने बताया कि नागरिक अस्पताल से उनके पास रक्त की जरुरत जताई गई जिस पर उन्होंने मोहनलाल वधवा इन्सां को रक्तदान करने की गुजारिश की, जिसे उन्होंने तुरंत मान लिया और रक्तदान करने नागरिक अस्पताल चल दिए। उन्होंने बताया की यह उनका 29वीं बार रक्तदान है और आगे भी रक्तदान करते रहेंगे। इस इंसानियत की सेवा के लिए जरूरतमंद परिवार ने मोहन लाल वधवा इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया है।Sirsa News