शिक्षा और रोजगार
30 किलो चूरापोस्त व 1 किलो अफीम सहित दो तस्कर काबू
कैंटर से भारी मात्रा में नशा बरामद, दो आरोपी काबू
Published On
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 किलोग्राम चूरापोस्त और 1 किलोग्राम अफीम सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खनौरी रोड स्थित गैलेक्सी होटल के पास नाकाबंदी कर कैंटर को रोककर आरोपियों को काबू किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाशदीप उर्फ आशु (बरनाला, पंजाब) और परमिंदर उर्फ काला (लुधियाना, पंजाब) के रुप में हुई है। तलाशी के दौरान कैंटर से 30 किलोग्राम चूरापोस्त, 1 किलोग्राम अफीम तथा 385 कट्टे चावल बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नरवाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।