देश की अर्थव्यवस्था खोखली हो चुकी, जनता से भारी टैक्स वसूल रही सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा में कर्मचारियों के नियमितीकरण पर बोले दीपेन्द्र हुड्डा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज सोनीपत के राई, गन्नौर, खरखौदा हल्के के लगभग आधा दर्जन सामाजिक कार्यक्रमों मे शामिल हुए। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 2013-14 में हुड्डा सरकार के समय कर्मचारियों को पक्का करने की नीति को भी सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट दोनों ने ठीक ठहराया है। जिसके अनुसार अब हरियाणा में हज़ारों-लाखों कर्मचारी पक्के होंगे।

हाईकोर्ट ने हुड्डा सरकार के समय 12,700 गेस्ट टीचर भर्ती को सही बताया और कहा कि ठीक भर्ती हुई और मेरिट पे भर्ती हुई थी, इन्हें पक्का किया जाए। जबकि बीजेपी सरकार गेस्ट टीचरों को हटाने के लिए हाई कोर्ट तक गई और आख़िरी समय तक पैरवी करी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भी कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि हरियाणा में सरकार बनी तो HKRN के कर्मचारियों को पक्का करेंगे। लेकिन बीजेपी ने सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित किया और बताया कि कांग्रेस HKRN को बंद कर देगी। उन्होंने मांग करी कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय बनी नियमितीकरण नीति के आधार पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को भी पक्का किया जाए।  

उन्होंने कहा कि बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। देश की अर्थव्यवस्था खोखली हो चुकी है और सरकार आम आदमी की जेब पर खुलेआम डाका डाल रही है। पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में बढ़ोत्तरी का सीधा मतलब महंगाई में बढ़ोत्तरी है। सरकार जनता से भारी टैक्स वसूल कर अपनी आर्थिक घाटे और विफलताओं को छुपा रही है।  सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने गांव छिनौली, खरखौदा में एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कांस्य पदक और वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में रजत पदक विजेता वेट लिफ्टर खिलाड़ी कोमल कोहाड़ के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि बीजेपी सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय खिलाड़ियों को मिलने वाला कैश अवार्ड बंद कर दिया, पदक लाओ पद पाओ के तहत मिलने वाली नियुक्तियाँ बंद कर दी।

उन्होंने कहा कि देश में, खिलाड़ियों के प्रति और खासतौर पर हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रति अन्याय चल रहा है। देश में दुर्भावना के साथ पूरा सिस्टम हरियाणा की प्रतिभाओं को प्रताड़ित कर रहा है। इतना सब होने पर भी केंद्र की बीजेपी सरकार चुप है, खेल मंत्री चुप हैं, जैसे उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। ये अच्छा नहीं है। खेल मंत्री जो गुजरात से हैं, कह रहे हैं कि ओलंपिक और एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गुजरात से कराएंगे। वहीं, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने प्रतिशोध की भावना से हर संभव प्रयास किया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को ट्रायल ना देने दिया जाए। फिर वजन की कैटेगरी में उलझाने की कोशिश की। लेकिन, विनेश फोगाट ने पहले हाई कोर्ट में लड़ाई लड़ी फिर सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ी।

अंततः न्याय हुआ और एशियाई चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हो रहा है।  इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद सोनीपत सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदुराज नरवाल,पूर्व विधायक जयवीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक पदम दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार के बेटे ललित पवार, राई से पूर्व प्रत्याशी जयभगवान आंतील,  जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रधान संजीव दहिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी कमल दीवान, सुरेंद्र शर्मा, जोगेंद्र दहिया, मनोज रिढ़ाऊ, अशोक सरोहा, सुरेंद्र छिकारा मौजूद रहे।

Kharkhoda News

About The Author

Ad Ad

Related Posts