Punjab
जनगणना के पहले चरण को रिकॉर्ड समय में पूरा करने वाले प्रगणक व सुपरवाइजर को किया सम्मानित
तोशाम में जनगणना 2027 का पहला चरण रिकॉर्ड समय में पूरा, कर्मचारियों को किया सम्मानित
तोशाम (सच कहूँ/विरेंद्र सिंह)। Tosham News: तहसील तोशाम क्षेत्र में चल रहे जनगणना 2027 महाअभियान के पहले चरण को रिकार्ड समय में पूरा कर लिया गया है। रिकॉर्ड समय में कार्य पूरा करने वाले प्रगणक और सुपरवाइजर को नायब तहसीलदार व तहसील जनगणना के इंचार्ज अशोक कुमार ने सम्मानित किया। नायब तहसीलदार ने जनगणना के प्रति कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की जमकर तारीफ की। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि तोशाम तहसील क्षेत्र में जनगणना अभियान के अंतर्गत मकान सूचीकरण और मैपिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इसके लिए सुपरवाइजर व प्रगणक बधाई के पात्र हैं। प्रथम चरण के लिए 30 मई तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी लेकिन कर्मचारियों ने तय समय से पहले ही अपना कार्य पूरा कर राष्ट्र के विकास के इस कार्य में प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में जनगणना कार्य मे सुपरवाइजर 53 और 322 प्रगणक कार्य कर रहे थे। जिन्होंने क्षेत्र का सत्यापन और गणना कार्य 24 मई को ही पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। इन कर्मचारियों की कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से प्रभावित होकर तहसील कार्यालय में सम्मानित किया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने कहा कि ऐसे कर्मचारी प्रशासन की कार्यप्रणाली को मजबूत करते हैं और अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में दिव्यांग कर्मचारियों ने भी उत्कृट कार्य किया जिनको आज सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ ब्लॉक ऐसे रहे जिनमें हाउस संख्या 5 सौ से ऊपर थे बावजूद इसके सम्बंधित कर्मचारियों ने सराहनीय कार्य किया।
About The Author