ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने  जीते 7 पदक

श्रीनगर में चमके प्रताप स्कूल के खिलाड़ी, 3 गोल्ड समेत 7 मेडल हासिल

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशु चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने  3 गोल्ड, 3 सिल्वर व 1 ब्रांज मैडल जीतकर प्रदेश व  स्कूल का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया, वुशु कोच विनोद गुलिया एवं दिवस कटारिया ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विनय ने 60 किलोग्राम, चिराग ने 65 किलोग्राम व रोहित ने 85 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल, चिराग ने 75 किलोग्राम, धीरज ने 85 किलोग्राम एवं किरण ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल तथा नितेश ने 90 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्या दया दहिया ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें हर क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाना है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित कर सकें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय भविष्य में भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएँ एवं हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें।

Kharkhoda

About The Author

Related Posts