Honesty: इस पत्रकार ने गलती से खाते में आए हजारों रुपये असली मालिक को लौटाए

पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से प्रेरित होकर दिखाई ईमानदारी

Manmohan Picture
Published On

लहरागागा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा श्रद्धालु व सच कहूँ समाचार पत्र के पत्रकार राज सिंगला पुत्र ओम प्रकाश मीना इन्सां, निवासी लहरागागा ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार राज सिंगला के बैंक खाते में गलती से किसी की 25,000 रुपये की राशि ट्रांसफर हो गई। जब उन्होंने एसबीआई बैंक से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि उनके खाते में 25,000 रुपये जमा हुए हैं। Sangrur News

राज सिंगला ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि यह राशि किसने भेजी है। अगले दिन जाखल निवासी सुरेन्द्र सिंह के एक करीबी का फोन आया। उन्होंने बताया कि गलती से 25,000 रुपये राज सिंगला के खाते में ट्रांसफर हो गए हैं, जबकि यह राशि किसी अन्य व्यक्ति को भेजनी थी। बैंक प्रबंधक निसार गर्ग ने बताया कि यह राशि गलती से भी ट्रांसफर हो सकती है। इसके बाद राज सिंगला ने बैंक की प्रक्रिया के माध्यम से पूरी राशि वापस कर दी।

राशि वापस मिलने पर सुरेन्द्र सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में जहाँ चारों ओर लूटपाट और धोखाधड़ी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं, वहीं राज सिंगला जैसे ईमानदार व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से उन्हें अपने 25,000 रुपये वापस मिल गए। Sangrur News

''पहले भी खाते में आए 5 लाख रुपये असली मालिक को लौटाए थे''

राज सिंगला राज सिंगला ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए इससे पहले भी उनके खाते में गलती से आए 5 लाख रुपये उन्होंने उनके वास्तविक मालिक को लौटा दिए थे। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाएं हमेशा प्रेरणादायक रही हैं, जिस पर हर इंसान चलने लग जाए तो उसका दुनिया में नाम हो जाता है, खास मुकाम हो जाता है। Sangrur News

About The Author

Related Posts