Indian Railway News: जयपुर डबल डेकर समेत 52 जोड़ी ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई, देखें कौन-कौन सी ट्रेनें हैं शामिल

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे ने 52 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए 132 अतिरिक्त कोच

Sarvesh Kumar Picture
Published On

जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Indian Railway News: गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 52 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 132 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सैकेंड एसी, थर्ड एसी, चेयरकार, सेकंड स्लीपर और जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है। रेलवे के अनुसार अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यह अस्थाई बढ़ोतरी जून से जुलाई के पहले सप्ताह तक लागू रहेगी। इसके तहत ट्रेन नंबर 22471/22472, लालगढ-दिल्ली सराय- लालगढ़ में लालगढ़ से 01 जून से 30 जून तक तथा दिल्ली सराय से 03 जून से 02 जुलाई तक 01 थर्ड एसी व 01 स्लीपर क्लास कोच की अस्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन नंबर 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय में दिल्ली सराय से 1 जून से 30 जून तक तथा उदयपुर सिटी से 02 जून से 01 जुलाई तक 01 थर्ड एसी व 01 स्लीपर कोच की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

ट्रेन नंबर 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी व 01 थर्ड एसी कोच, ट्रेन नंबर 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 जून से 29 जून तक तथा अमृतसर से 02 से 30 जून तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, ट्रेन नंबर19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 जून से 29 जून तक तथा अमृतसर से 02 से 30 जून तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, ट्रेन नंबर 14735/14736, श्रीगंगानगर-अम्बाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक 04 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। ट्रेन नंबर 04705/04706, हनुमानगढ-जयपुर- हनुमानगढ स्पेशल रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक 04 साधारण श्रेणी डिब्बो, ट्रेन नंबर 04703/04704, हनुमानगढ-श्रीगंगानगर- हनुमानगढ स्पेशल में 1 जून से 30 जून तक 04 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। ट्रेन नंबर 54754/54753, श्रीगंगानगर-बठिण्डा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक 04 साधारण श्रेणी डिब्बो, ट्रेन नंबर 54756/54755, श्रीगंगानगर-बठिण्डा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक 04 साधारण श्रेणी डिब्बो, ट्रेन नंबर 54766/54765, बठिण्डा-धुरी-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक 04 साधारण श्रेणी डिब्बो, ट्रेन नंबर 04711/04712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस -बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा में बीकानेर से 3 से 24 जून तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 4 से 25 जून तक 01 द्वितीय शयनयान व 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

ट्रेन नंबर 04715/04716, बीकानेर-साईनगर षिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल में बीकानेर से 6 जून से 27 जून तक एवं साईनगर शिरडी से 07 जून से 28 जून तक 01 सेकंड स्लीपर व 01 थर्ड एसी कोच, ट्रेन नंबर 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा श्रीगंगानगर से 1 जून से 29 जून तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से 5 जून से 3 जुलाई तक 01 थर्ड एसी श्रेणी, ट्रेन नंबर 12985/12986, जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर डकल डेकर रेलसेवा 1 जून से 30 जून तक 01 एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित चेयर कार की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। ट्रेन नंबर 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 1 जून से 30 जून तक एवं दिल्ली से 2 जून से 1 जुलाई तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। ट्रेन नंबर 14731/14732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली से 1 जून से 30 जून तक एवं बठिण्डा से 2 जून से 1 जुलाई तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

ट्रेन नंबर 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेषल रेलसेवा में हिसार से 6 जून से 27 जून तक एवं तिरूपति से 8 से 29 जून तक 01 थर्ड एसी श्रेणी, ट्रेन नंबर 19617/19618, मदार-रेवाड़ी-मदार रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी,  ट्रेन नंबर 19620/19619, रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी, ट्रेन नंबर 59632/59631, रेवाडी-हिसार-रेवाडी रेलसेवा 1 जून से 30 जून तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी, ट्रेन नंबर 19622/19621, रेवाडी-फुलेरा-रेवाडी में 1 से 30 जून तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी, ट्रेन नंबर 09635/09636, जयपुर-रेवाडी-जयपुर में एक से 30 जून तक 05 द्वितीय साधारण श्रेणी, ट्रेन नंबर 14795/14796, भिवानी-कालका-भिवानी रेलसेवा में 1 जून से 30 जून तक तक 03 द्वितीय साधारण श्रेणी, ट्रेन नंबर 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी में 2 जून से 1 जुलाई तक 03 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जाएगी। 

ट्रेन नंबर 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी में भिवानी से 3 जून से 2 जुलाई तक एवं मथुरा से 4 जून से 3 जुलाई तक 03 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो, ट्रेन नंबर 20471/20472, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर में श्रीगंगानगर से 7 जून से 28 जून एवं पुरी से 10 जून से 01 जुलाई तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे, ट्रेन नंबर 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार में हिसार से 1 जून से 30 जून तक एवं जयपुर से 4 जून से 3 जुलाई तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।

ट्रेन नंबर 14734/14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर में 2 जून से 1 जुलाई तक 02 साधारण श्रेणी डिब्बों, ट्रेन नंबर 54704/54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर में जयपुर से 3 जून से 2 जुलाई तक एवं बठिंडा से 4 जून से 3 जुलाई तक 02 साधारण श्रेणी, ट्रेन नंबर 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर में बीकानेर से 4 जून से 25 जून तक एवं कोलकाता से 5 जून से 26 जून तक 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बो, ट्रेन नंबर 22473/22474, बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर में बीकानेर से 1 जून से 29 जून तक एवं बांद्रा टर्मिनस से 2 जून से 30 जून तक 01 थर्ड एसी व 01 शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

indian-railway

About The Author

Ad Ad

Related Posts