Punjab
कण्डेला में पनीर फैक्ट्री पर एसडीएम कैराना की छापेमारी, सैंपल भरे
पनीर फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, सैंपल जांच को भेजे गए
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana: एसडीएम कैराना शिवाजी यादव ने औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में संचालित पनीर फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही की है। इस दौरान मौके से बरामद पनीर के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
सोमवार देर शाम एसडीएम कैराना शिवाजी यादव खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ में औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में स्थित एक पनीर फैक्ट्री में पहुंचे। जहां पर निरीक्षण के दौरान लगभग 850 किलोग्राम तैयार पनीर पाया गया। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्य बहादुर सिंह के द्वारा पनीर की गुणवत्ता की जांच की गई। टीम के द्वारा पनीर के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी सतर्कता देखी गई। नमूने आदि की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात टीम वापिस लौट गई।
वहीं, एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कण्डेला में स्थित एक पनीर फैक्ट्री में जांच की गई है। पनीर के सैंपल लेकर जांच को लैब में भेजे गए है। खाद्य पदार्थों में मिलावट और मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

About The Author