Hathras Car Fire: हाथरस दर्दनाक हादसा, चलती कार में आग लगने से पिता पुत्र झुलसे

उत्तर प्रदेश के हाथरस का हादसा

Manmohan Picture
Published On

Hathras Car Fire: हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक चलती कार में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कार में सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सादाबाद क्षेत्र के मोहल्ला जैसवाल निवासी अनेश कुलश्रेष्ठ अपने पुत्र आलोक कुलश्रेष्ठ के साथ नई कार से आगरा जा रहे थे। Hathras News

बताया जा रहा है कि वे वाहन की सर्विस के लिए सिकंदरा स्थित शोरूम की ओर निकले थे। रास्ते में गांव मिढावली से होते हुए जब उनकी कार कैलाश पुल मार्ग पर पोलरा गांव के निकट पहुंची, तभी अचानक वाहन में आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने कुछ ही क्षणों में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थिति को भांपते हुए पिता-पुत्र ने तुरंत कार से बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों आग की लपटों की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। Hathras News

About The Author

Related Posts