सफाईकर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कैराना में सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उत्तर-प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कैराना को ज्ञापन-पत्र सौंपा है। मंगलवार को उत्तर-प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के दर्जनों कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम कैराना शिवाजी यादव को एक ज्ञापन-पत्र सौंपा। बताया कि सफाई विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बहुत कम वेतन मिल रहा है, जिससे उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो रहा है।

वर्तमान महंगाई को देखते हुए उनके वेतन में उचित वृद्धि किया जाना आवश्यक है। साथ ही, लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाए ताकि उन्हें रोजगार की सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाएं मिल सकें। इसके अतिरिक्त, स्थाई कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए, जिससे कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। ज्ञापन पत्र पर प्रिंस चन्द्रा, गौरव कुमार, सनी, राजेश्वर दयाल, अमित कुमार, मेहरबान अली, अक्षय चन्द्रा, नकुल, विनोद, दीपक पाहिवाल आदि के हस्ताक्षर अंकित है।

नपा ड्राइवर व होमगार्ड प्रकरण का पटाक्षेप, गले मिलकर दूर किये गिले-शिकवे

नगरपालिका परिषद कैराना में आउटसोर्सिंग के माध्यम से ड्राइवर के रूप में तैनात मेहरबान ने नायब तहसीलदार की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। होमगार्ड पर ड्राइवर के साथ में मौजूद सफाईकर्मियों से भी गाली-गलौच व जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप था। विगत सोमवार को सफाईकर्मियों ने आरोपी होमगार्ड के खिलाफ कार्यवाही किये जाने की मांग को लेकर नगरपालिका में जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया था।

उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायती-पत्र भी दिया था। मंगलवार को होमगार्ड व संविदाकर्मी ड्राइवर के बीच घटित प्रकरण का पटाक्षेप हो गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में होमगार्ड व संविदाकर्मी एक-दूसरे के गले लगते हुए नजर आ रहे है। वहां पर नगरपालिका के लिपिक व सफाईकर्मी भी खड़े हुए दिख रहे है।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts