दीपिका नागर हत्याकांड के फरार आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
Deepika Nagar Murder Case Update: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के चर्चित दीपक नागर हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। Deepika Nagar Murder Case
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 20 मई की रात थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के वैदपुरा गांव के बाहर एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान वैदपुरा निवासी दीपक नागर के रूप में हुई थी। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। Deepika Nagar Murder Case
इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मामले के दो अन्य आरोपी डी पार्क सर्विस रोड के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष उर्फ राधे और जगत सिंह के रूप में हुई है, जो वैदपुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। साथ ही हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साजिश की भी गहराई से जांच की जा रही है। Deepika Nagar Murder Case