पराग डेयरी संदिग्ध दूध मामले में आया नया मोड, ठंडा करने को भेजने की कही बात  

दो लोगों द्वारा डेयरी को बदनाम करने का किया गया था काम - इकाई प्रभारी 

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड स्थित पराग डेयरी में रविवार 10 मई को आगरा से लाए गए करीब 2600 लीटर संदिग्ध दूध को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। डेयरी कर्मचारियों ने शुद्ध दूध में मिलावट की आशंका पर टैंकर को रोक लिया था। जांच के दौरान दूध में रिफाइंड और पोटाश जैसी मिलावट पाए जाने का दावा किया गया था।  इधर अब आज मंगलवार को इकाई प्रभारी दुग्ध संघ फिरोजाबाद ने बताया कि पराग डेयरी के दो दुग्ध अवशीतन केन्द्र है। एक जनपद आगरा व एक जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद तहसील में जनपद आगरा में बल्क मिल्क कूलर के माध्यम से उर्पाजित दुग्ध को ठण्डा किया जाता है। शिकोहाबाद में उपार्जित दुग्ध को दुग्ध अवशीतन केन्द्र के माध्यम से ठण्डा किया जाता है।

जनपद आगरा में दुग्ध की मात्रा अधिक होने पर संस्था के ही दुग्ध अवशीतन केन्द्र शिकोहाबाद में दुग्ध को नियमित रूप से ठण्डा करने के लिये भेजा जाता है । 10 मई को भी संस्था के दुग्ध अवशीतन केन्द्र आगरा से अवशीतन केन्द्र शिकोहाबाद में दुग्ध को चिल्ड (ठण्डा) करने के लिये भेजा गया था। उन्होंने बताया कि संस्था के किसी कर्मचारी ने कोई विरोध नहीं किया है।  कृष्ण कुमार यादव निवासी उजरई व सन्तोष कुमार यादव निवासी लालगढ़ी गाँव जो न तो संस्था के कार्मिक है और न ही दुग्ध संघ के प्रतिनिधि है, के द्वारा लगाया गया दूध मिलावटी होने का आरोप निराधार है।

कृष्ण कुमार यादव व सन्तोष कुमार द्वारा घृणित मानसिकता में पराग डेयरी / पराग ब्राण्ड को बदनाम किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है । विदित हो कि पराग डेयरी में रविवार 10 मई को आगरा से लाए गए करीब 2600 लीटर संदिग्ध दूध को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। पूर्व सचिव एवं दुग्ध संघ प्रतिनिधि कृष्ण कुमार यादव ने बताया था कि यह दूध पहले आगरा से बल्लभगढ़ स्थित मदर डेयरी भेजा गया था, तथा संतोष कुमार ने टैंकर को पराग डेयरी में मिलावट होने से पहले ही रुकवा दिया था।

Firozabad News 

About The Author

Related Posts