ढाणी केंदू में आग लगने से घर में रखा सामान राख, छत गिरी

हांसी क्षेत्र के गांव ढाणी केंदू में एक मकान में अचानक भीषण आग लगी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी क्षेत्र के गांव ढाणी केंदू में मंगलवार शाम एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया और मकान की छत भी गिर गई। हादसे के समय घर में 3 साल के बच्चे समेत महिलाएं और अन्य बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पीड़ित रामनिवास सैनी ने बताया कि वह रंग-रोगन का काम करता है और घटना के समय काम पर गया हुआ था। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। आग में कूलर, पंखे, वाशिंग मशीन, पानी की मोटर और रंग-रोगन का सामान सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि रसोई में रखा गैस सिलेंडर समय रहते बाहर निकाल लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है।

Hansi News
Hansi News: आग लगने से जले सामान को निकालता परिवार, घर का जला हुआ सामान।

About The Author

Related Posts