Bulldozer Action: ऐलनाबाद में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलने से हड़कंप
बाईपास मोड़ के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में की गई कार्रवाई
Published On
Bulldozer Action: ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने ऐलनाबाद के शहरी राजस्व क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अनधिकृत निर्माण ध्वस्त कर दिया, जिससे कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई बाईपास मोड़ के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में की गई, जहां बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कें, डीपीसी और डिमार्केशन पोल हटाए। जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझड़िया ने बताया कि करीब चार एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। Sirsa News