IPL Champions:14 साल के वैभव सूर्यवंशी के बयान ने सबको चौंकाया, आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी के बयान ने सबको चौंकाया, आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

Sach Kahoon Picture
Published On

IPL Champions: अहमदाबाद। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद वो सिर्फ तीसरी टीम बन गई हैं जिन्होंने बैक टू बैक खिताब जीतने का कारनामा किया है। जीटी ने सिर्फ 156 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा। तभी ऐसा लग गया था कि यह मुकाबला आरसीबी आसानी से अपने नाम कर लेगी। हालांकि जीटी की गेंदबाजी तगड़ी थी और इसी वजह से एक कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन पावरप्ले में ही आरसीबी ने 70 रन बनाकर इस मैच को एकतरफा कर दिया। विराट कोहली ने 42 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 75) रनों की पारी खेली।

 जितेश शर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश अय्यर को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहली सफलता दिलाई। वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 32 रनों की पारी खेली। अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने देवदत्त पड़िक्कल (एक) को आउट कर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। इसके बाद नौवें ओवर में राशिद खान ने कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (एक) का शिकार कर लिया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अरशद खान ने टिम डेविड को आउटकर पवेलियन भेज दिया। टिम डेविड ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए (24) रन बनाये। आरसीबी ने 18 ओवरों में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद लगातार दो बार खिताब जीतने वाली आरसीबी तीसरी टीम बन गई है। वहीं गुजरात टाइटंस की एक बार फिर से फाइनल में हार हुई। जॉश हेजलवुड के नाम एक और फाइनल, वो अभी तक टी-20 में एक भी फाइनल नहीं हारे हैं। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 50), निशांत सिंधु (20) और जॉस बटलर (19) की जूझारू पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आठ विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी पहले विकेट के लिए 22 रन जोड़े। तीसरे ओवर में जॉश हेजलवुड ने शुभमन गिल (10) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन (12) का शिकार कर लिया। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण के आगे गुजरात के बल्लेबाजी टिककर नहीं खेल सके और बड़े शॉट खेलने के चक्कर में अपने विकेट गंवाते रहे।

निशांत सिंधु 18 गेंदों में (20), जॉस बटलर (19), और राहुल तेवतिया (सात) रन बनाकर आउट हुये। अशरद खान ने 15 रनों की अपनी पारी में दो छक्के लगाये। 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने जेसन होल्डर (सात) रन को आउटकर अपना दूसरा विकेट लिया। राशिद खान (सात) रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 155 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। वॉशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में पांच चौकों की मदद से (नाबाद 50) रनों की पारी खेली। आरसीबी के लिए रसिख सलाम को तीन विकेट मिले। भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लिये। क्रुणाल पांड्या ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा! एक सीजन में जीते 4 बड़े अवॉर्ड, बोले- अगले साल करूंगा और बेहतर प्रदर्शन

ईपीएल 2026 के समाप्त होते ही युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरे टूर्नामेंट में छाप छोड़ दी। Rajasthan Royals की ओर से खेलते हुए वैभव ने न सिर्फ रन बरसाए, बल्कि अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड और पुरस्कार भी दर्ज कर लिए। हालांकि शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद वह अपनी टीम को खिताब दिलाने में सफल नहीं हो सके।

एक साथ जीते 4 बड़े अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके अलावा उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तीन अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले।

  • ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)
  • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
  • सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन
  • सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन (72 छक्के)

इन चार बड़े अवॉर्ड्स को जीतकर वैभव ने साबित कर दिया कि वह भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकदार युवा सितारों में से एक हैं।

अवॉर्ड जीतकर क्या बोले वैभव?

टूर्नामेंट खत्म होने के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में वैभव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतने सम्मान मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा, "अच्छा लग रहा है, लेकिन मुझे थोड़ा दबाव महसूस हो रहा है क्योंकि मैं यहां इंटरव्यू के लिए आया हूं। लेकिन हां, यह एक गर्व का पल है। बहुत अच्छा लग रहा है और मैं अगले सीजन में इससे भी बेहतर करने की कोशिश करूंगा।"

बेखौफ बल्लेबाजी का बताया राज

वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जब उनसे उनकी निडर बल्लेबाजी और दबाव को संभालने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने कहा, "सर, मैं अभी दूध नहीं पी रहा हूं। लेकिन हां, मैं बस अपने खेल पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं। अगर मुझे लगता है कि पहली गेंद मेरे जोन में है और मैं उसे हिट कर सकता हूं, तो मैं पूरी ताकत से खेलता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं।"

भविष्य का बड़ा सितारा

कम उम्र में जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी ने बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, उसने क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों को काफी प्रभावित किया है। अगर उनका यह प्रदर्शन जारी रहता है, तो आने वाले वर्षों में वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं।

 
 

About The Author

Ad Ad

Related Posts