Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

IMD Alert: गर्मी में बरस रही भीषण आग, श्रीगंगानगर का @47 डिग्री तापमान

मौसम विभाग ने हरियाणा-पंजाब में तूफान, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी की जारी

Manmohan Picture
Published On

नई दिल्ली/चंडीगढ़/हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर व मध्य भारत सहित विदर्भ इलाके में भीषण गर्मी का दौर जारी है। अभी 2 दिनों भीषण गर्मी का प्रभाव बना रहने की संभावना है। हालांकि हरियाणा-पंजाब सहित दिल्ली एनसीआर में आज से ही मौसम परिवर्तनशील होगा। इससे पहले पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के श्रीगंगानगर में जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री से. पहुंच गया। वहीं हरियाणा के रोहतक में 46.6 तो पंजाब के फरीदकोट में 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। IMD Alert

हरियाणा-पंजाब सहित सम्पूर्ण उत्तरभारत में भीषण गर्मी और मौसम के बदलते मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार हरियाणा व पंजाब में अगले तीन दिन प्रचंड लू और तेज हवाओं का प्रकोप रहेगा। हालांकि, महीने के आखिरी दिन यानी 31 मई को लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 28 मई के लिए हरियाणा-पंजाब के अधिकांश हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में भीषण लू चलने की आशंका है। देर सांय होते-होते 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं और गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक 29 मई को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 29 व 30 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात हो सकती है।

इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 व 29 मई को और पूर्वी यूपी में 29 मई को आँधी-बारिश के साथ ओले भी गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 28 और 29 मई को कुछ जगहों पर धूलभरी आंधी की आशंका है। IMD Alert

29 मई को हरियाणा प्रदेश के कुछ हिस्सों, विशेषकर उत्तर-पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर के आस-पास में मौसम सबसे खतरनाक रूप ले सकता है। विभाग ने इस दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफान और कुछ स्थानों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चल सकता है। बाकी के जिलों में लू का प्रकोप जारी रहेगा।

बीकानेर, कोटा व शेखावाटी में विशेष अलर्ट  

आईएमडी के जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के बुलेटिन के मुताबिक राजस्थान में चल रहे हीटवेव/तीव्र हीटवेव व ऊष्णरात्री का दौर आगामी 2-3 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। बीकानेर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री दर्ज होने के आसार हैं। पश्चिमी राज के सीमावर्ती क्षेत्रों में 27-28 मई को कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 48 डिग्री  सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना बनी हुई है। IMD Alert

About The Author

Ad Ad

Related Posts