Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

सच कहूँ सर्कुलेशन स्कीम का निकला ड्रा, 5 भाग्यशाली विजेताओं ने जीते लैपटॉप

20 को एयर फ्रायर, 75 को ब्लैंकेट, 100 को आयरन (प्रैस) और 1500 ने जीते मल्टीपल चोपर

Manmohan Picture
Published On

Sach Kahoon Circulation Scheme Draw 2026: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सच कहू्ँ कार्यालय में बुधवार को ‘सच कहूँ सर्कुलेशन कूपन लक्की ड्रा स्कीम’ (एक जनवरी 2026 से 30 जून 2026) के ड्रा निकाले गए। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के सच्चे नम्र सेवादारों, क्षेत्रीय प्रसार प्रभारी व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। ‘सच कहूँ’ द्वारा अपने पाठकों के लिए चलाई गई लक्की ड्रा स्कीम के तहत पहले पुरस्कार लेपटॉप के विजेता 5 भाग्यशाली पाठकों का नाम घोषित किया गया। Sirsa News

पहले पुरस्कार के भाग्यशाली विजेताओं में हरियाणा के नारायणगढ़ से रंगलाल (कूपन नं. 1251), धुराला से रणधीर सिंह (कूपन नं. 9000), पंजाब के हंडियाया से कुलबीर सिंह (कूपन नं. 20704), मोहाली से राजरानी (कूपन नं. 38642) और राजस्थान के रिडमलसर से ललित नंदवाली (कूपन नं. 56185) शामिल हैं।

इसके पश्चात दूसरे ईनाम के रूप में 20 एयर फ्रायर, तीसरे ईनाम के तौर पर 75 ब्लैंकेट, चौथा ईनाम 100 आयरन (प्रैस), पांचवां ईनाम 1500 मल्टीपल चोपर के भाग्यशाली विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत सच कहूँ (पंजाबी) संपादक तिलकराज इन्सां ने किया। उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के सरसा आगमन पर बधाई देते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा व आशीर्वाद से सच कहूँ निरंतर उन्नति कर रहा है। पाठकों के प्यार और साफ सुथरी व निष्पक्ष पत्रकारिता की बदौलत सच कहूँ ने समाज में एक पहचान बनाई है।

सच्चे नम्र सेवादार सहदेव इन्सां ने कहा कि सच कहूँ ने हर परिस्थिति में अपनी गुणवत्ता और अहमियत को साबित किया है। उन्होंने कहा कि सच कहूँ समाचार पत्र को आज गाँव, कस्बों और शहरों के हर घर तक पहुँचाने की जरूरत है, इसलिए सभी को समन्वित प्रयास करना होगा। इस अवसर पर अमनदीप, चिमन लाल, सुखमन्दर, मलकीत इन्सां, लखजीत इन्सां, नच्छतर, हरनेक, पाल सिंह, सर्कुलेशन मैनेजर सुरेन्द्र शर्मा, विज्ञापन मैनेजर राजीव सपरा तथा हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के सच्चे नम्र सेवादारों, सच कहूँ एजेंसी होल्डर्स, सच कहूँ स्टाफ सहित विभिन्न गणमान्यजनों ने शिरकत की। Sirsa News

SK-Circulation-Scheme-in

 

About The Author

Ad Ad

Related Posts