Punjab
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने छछरौली एसडीएम पद का कार्यभार संभाला
एसडीएम जसपाल गिल ने किया कार्यालय का निरीक्षण
छछरौली (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Chhachhrauli News: हरियाणा सिविल सेवा 2019 बैच के अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने बुधवार को व्यासपुर से स्थानांतरण होने के उपरांत छछरौली के एसडीएम पद का कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने कहा कि वे सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को एसडीएम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविरों में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा तथा संबंधित विभागों के माध्यम से उनका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनहित के कार्यों में गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।

About The Author