कल्पना चावला विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने नेशनल सुपर स्पीड खो-खो टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

कल्पना चावला विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने नेशनल सुपर स्पीड खो-खो टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

Published On

खरखौदा, सच कहूं। कल्पना चावला विद्यापीठ में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर लौटे विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।  कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, चड़वाल (कठुआ, जम्मू-कश्मीर) में 17  से 19 मई  तक आयोजित नेशनल  सुपर स्पीड खो-खो टूर्नामेंट में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें कल्पना चावला विद्यापीठ के चार प्रतिभावान छात्रों—आशु, रोहित, योगेश और कार्तिक ने हरियाणा प्रदेश की टीम की तरफ से खेलते हुए हिस्सा लिया।

बेहद रोमांचक मोड़ से गुजरते हुए इस प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की टीम के बीच खेला गया। अंतिम मैच में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 17 अंक हासिल किए, जबकि जम्मू-कश्मीर की टीम 12 अंक ही बना सकी। इस तरह 5 अंकों के अंतर से मेजबान टीम को शिकस्त देकर हरियाणा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर  स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति, प्राचार्या ऊषा वत्स, प्राथमिक प्रभारी ऋतु और समस्त अध्यापकगण ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की मेहनत और खेल के प्रति निष्ठा ने पूरे विद्यालय का नाम  गर्व से ऊँचा कर दिया है |

About The Author

Related Posts