डबवाली के गांव मौजगढ़ के पास तेजाखेड़ा माइनर टूटी, खेत पानी से लबालब

40 फुट की दरार से 25 एकड़ फसल प्रभावित

Published On

Tejakhera Minor Canal Breaches: गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। डबवाली खंड के गांव मौजगढ़ के पास तेजाखेड़ा माइनर टूटने से आसपास के खेतों में पानी भर गया। अल सुबह करीब चार बजे माइनर में करीब 40 फुट लंबी दरार आ गई, जिससे 20 से 25 एकड़ खेत जलमग्न हो गए। घटना मौजगढ़ हेड से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर हुई। Sirsa News

किसानों ने बताया कि दरार आने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर माइनर को बांधने का प्रयास किया, लेकिन पानी का दबाव अधिक होने के कारण दरार लगातार बढ़ती गई। इसके बाद नहरी विभाग को सूचना दी गई। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के कई घंटे बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची, जिसके चलते खेतों में जलभराव बढ़ गया।  किसान राजेंद्र डांगी, विजय सहारण, सुनील सहारण, पवन और अमर सिंह ने बताया कि यदि विभाग समय रहते पहुंच जाता तो नुकसान कम हो सकता था।

किसानों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। बाद में नहरी विभाग की टीम ने जेसीबी की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद माइनर को बांधकर दरार भर दी। इस संबंध में जेई जगदीप सिंह ने बताया कि किसी जानवर द्वारा पटरी में बिल बनाने के कारण माइनर टूटी थी। उन्होंने कहा कि करीब 40 फुट की दरार को भरकर मरम्मत कर दी गई है और अब पानी का प्रवाह सुचारू रूप से चल रहा है। Sirsa News

About The Author

Related Posts