राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए इस ट्रस्ट ने लगाया बिजली बोर्ड परिसर में वाटर कूलर

जरूरतमंदों की सेवा करना ही सेठ पन्ना लाल चैरिटेबल ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य: रमेश गुप्ता

Manmohan Picture
Published On

तरावड़ी (सच कहूँ/रोहित लामसर)। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बिजली बोर्ड तरावड़ी परिसर में सेठ पन्ना लाल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं शिव शक्ति इंटर ग्लोब प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी द्वारा शीतल जल सेवा के लिए वाटर कूलर लगाया गया। इस सेवा कार्य से क्षेत्र के लोगों, कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं को गर्मी में ठंडे पानी की सुविधा मिलेगी। Tarawadi News

इस अवसर पर शिव शक्ति इंटर ग्लोब प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी रमेश गुप्ता ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक वाटर कूलर अग्रवाल सभा को भेंट किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया। कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद शाखा तरावड़ी के अध्यक्ष विजय सिंगला ने कहा कि परिषद हमेशा सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना के साथ समाजहित में कार्य करती रही है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों और कर्मचारियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। परिषद आगे भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करती रहेगी।  शिव शक्ति इंटर ग्लोब प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी रमेश गुप्ता ने कहा कि समाज के सहयोग से ही संस्थाएं मजबूत बनती हैं और जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सेठ पन्ना लाल चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है और आगे भी समाजहित के कार्य जारी रहेंगे।

अग्रवाल सभा के महासचिव सुशील सिंगला ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज को जोड़ने का काम करते हैं और आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा देते हैं। इस मौके पर अग्रवाल सभा के महासचिव सुशील सिंगला, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, सुरेन्द्र बंसल, पीके भारद्वाज, हितेश गर्ग, सुधीर बंसल, भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष विजय सिंगला, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, महासचिव मुकेश गुप्ता, संस्कार प्रमुख सुरेन्द्र बंसल, सेवा प्रमुख पीके भारद्वाज, हितेश गर्ग, यशपाल सिंगला, रामस्वरूप, बिजली बोर्ड के एसडीओ, लाइनमैन एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। Tarawadi News

About The Author

Related Posts