श्री जलालआणा साहिब में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का सफल आयोजन

डॉ. संदीप ने किया लोगों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सजग

Published On

Free Medical Camp: ओढ़ां (सच कहूँ/राजू)। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, सरसा की ओर से ओढ़ां खंड के गांव श्री जलालआणा साहिब में एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हॉस्पिटल्स से पहुंचे सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप भादू ने 27 मरीजों की जांच की। Sirsa News

इस अवसर पर डॉ. संदीप भादू ने कहा कि इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है। इसलिए कड़ी धूप में बेवजह बाहर निकलने से बचें। पानी अधिक पीएं और घर में बने तरल पदार्र्थों का इस्तेमाल करें। वहीं डिब्बा बंद व ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थ खाने से परहेज करें, दिनचर्या में योगाभ्यास जरूर करें व डाइट में हरी सब्जियों, छाछ व दही आदि का इस्तेमाल अधिक करें।

वहीं नेत्र विभाग से हर्ष इन्सां ने कहा कि आंखें ईश्वर का अनमोल उपहार है। इनकी समय-समय पर जांच करवाते रहें। घरों से बाहर निकलते समय आंखों पर ध्यान देते हुए ठंडे पानी से छींटे मारें। इस अवसर पर पीआरओ राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कालांवाली, सतीश इन्सां, जगदीश जैन, सुक्खा सिंह नंबरदार, कुलदीप सिंह व चरणजीत चन्नी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts