Haryana: हरियाणा के इस डेरा श्रद्धालु को सीएम ने किया सम्मानित, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान
73 साल की उम्र में 10 किमी दौड़े त्रिलोकीनाथ इन्सां, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
यमुनानगर (सच कहूँ/लाजपतराय)। Haryana: हरियाणा में जिला पानीपत की तहसील बापौली के गांव सनौली खुर्द निवासी डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु 73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। रविवार को जब यमुनानगर में जब बिना थके वे 10 किलोमीटर तक दौड़े तो हर कोई दांतों तले उंगली दबाता नजर आया। इतना ही नहीं त्रिलाकीनाथ के हौंसले को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें सम्मानित किया। मौका रहा यमुनानगर में नशे से जंग मैराथन का, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विशेष बात यह रही कि त्रिलोकीनाथ इन्सां अपनी धर्मपत्नी 72 वर्षीय श्यामो देवी के साथ दौड़ में पहुंच थे। श्यामो देवी ने पांच किलोमीटर रेस में भाग लिया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी की वर्दी में दौड़ रहे त्रिलोकनाथ इन्सां के दौड़ के प्रति बेमिसाल जज्बे को देख मुख्यमंत्री ने त्रिलोकीनाथ इन्सां की जमकर प्रशंसा की। त्रिलोकीनाथ इन्सां को 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ में त्रिलोकी नाथ इन्सां ने शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने उन्हें विशेष श्रेणी में सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी 73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि त्रिलोकीनाथ इन्सां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिस उम्र में अधिकांश लोग आराम को प्राथमिकता देते हैं, उस उम्र में वे मैराथन में भाग लेकर समाज को नशामुक्ति और फिटनेस का संदेश दे रहे हैं। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर नशे से दूर रहना चाहिए तथा खेलों को अपनाकर अपने स्वास्थ्य और भविष्य को बेहतर बनाना चाहिए।
पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से शुरू की दौड़
73 वर्षीय त्रिलोकीनाथ इन्सां ने बताया कि उन्होंने 20 अक्तूबर 2024 से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की प्रेरणा से दौड़ लगाना शुरू किया था। तब से उनका यह सफर लगातार जारी है। इस सफर के दौरान अब तक वे देश के कई राज्यों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल सहित कई पदक जीत चुके हैं। इन उपलब्धियों ने उनके आत्मविश्वास और हौसले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2025 में उनकी पत्नी श्यामो देवी गीता महोत्सव कुरूक्षेत्र में भाग लेकर पहला स्थान प्राप्त कर 5100 का नकद ईनाम जीता था।
उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से उनका यह सफर लगातार जारी है। इस दौरान त्रिलोकीनाथ इन्सां ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा नशे से दूर रहें। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है, जबकि खेल व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित और सफल बनाते हैं। युवा अपनी ऊर्जा को नशे जैसी बुराइयों में व्यर्थ करने के बजाय खेलों और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार 1990 से डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है।