सरसा के गांव गिंदड़ां की अनुष्का ने किया नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यालय व ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित

720 में से 591 अंक प्राप्त कर हासिल की ऑल इंडिया रैंक 13265

Published On

NEET Exam: खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव गिंदड़ां निवासी अनुष्का नोखवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में से 591 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 13265 हासिल की। इस उपलब्धि पर शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिंदड़ां में विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुष्का ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा सरपंच जसवंत घोड़ेला और ब्लॉक समिति सदस्य रामदयाल छापोला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विद्यालय स्टाफ और ग्राम पंचायत ने अनुष्का तथा उनके माता-पिता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। Sirsa News

विद्यालय के प्राचार्य रामचंद्र नोखवाल ने कहा कि अनुष्का की सफलता मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। सरपंच जसवंत घोड़ेला और रामदयाल छापोला ने अनुष्का को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एक सफल चिकित्सक बनें और समाज की सेवा करें। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्य, ग्रामीण, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts