सॉफ्टवेयर कंपनी में निवेश के नाम पर ₹49.20 लाख की कथित धोखाधड़ी
बैनामे के दिन आरोपी उप-पंजीयक कार्यालय से फरार हो गया
Published On
संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। सॉफ्टवेयर कंपनी में निवेश के नाम पर ₹49.20 लाख की कथित धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने करणीनगर सुरेशिया निवासी भीमसैन सुथार, उसके पिता ओमप्रकाश सुथार और माता सरोज सुथार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वार्ड संख्या 4 निवासी साहिल चौधरी की रिपोर्ट के अनुसार, भीमसैन ने वर्ष 2025 में सॉफ्टवेयर कंपनी के काम के लिए पहले ₹20 लाख और बाद में दो किस्तों में ₹23-23 लाख उधार लिए। ₹16.80 लाख लौटाने के बाद शेष ₹49.20 लाख नहीं लौटाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में पंचायत में कृषि भूमि के बदले इकरारनामा किया गया, लेकिन बैनामे के दिन आरोपी उप-पंजीयक कार्यालय से फरार हो गया। जांच में पता चला कि संबंधित भूमि पहले ही उसकी माता के नाम दान कर दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह को सौंपी है।